News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

विद्यारंभ मुहूर्त 2024

 विद्यारंभ मुहूर्त 2024:  विद्यारंभ समारोह एक बच्चे के पहली बार स्कूल में शामिल होने से पहले किया जाता है, जो बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसलिए हिंदू धर्म में बच्चे की शिक्षा शुरू करने के लिए विद्यारंभ मुहूर्त जानना अनिवार्य है। इस लेख में, हम विद्यारंभ मुहूर्त 2024 के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां और समय प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, इस आर्टिकल में आपको विद्यारंभ मुहूर्त का महत्व, अर्थ और इसकी गणना कैसे की जाती है, यह सब भी जानने को मिलेगा। तो आइए सबसे पहले एक नज़र डालते हैं वर्ष विद्यारंभ मुहूर्त की सूची पर।

विद्यारंभ मुहूर्त 2024 की सूची

जनवरी 

तिथिदिनमुहूर्तनक्षत्र
05 जनवरी, 2024शुक्रवारशाम 04 बजकर 49 मिनट से शाम 06 बजकर 17 मिनट तकचित्रा
07 जनवरी, 2024रविवार

पहला मुहूर्त:  सुबह 08 बजकर 04 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक।

दूसरा मुहूर्त:  शाम 04 बजकर 21 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक।

विशाखा
12 जनवरी, 2024शुक्रवारसुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक।उत्तराषाढ़ा
14 जनवरी, 2024रविवारसुबह 05 बजकर 14 मिनट से सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक।धनिष्ठा
21 जनवरी, 2024रविवारसुबह 04 बजकर 46 मिनट से सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।रोहिणी
26 जनवरी, 2024शुक्रवारसुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 17 मिनट तक।पुष्य
31 जनवरी, 2024बुधवारसुबह 09 बजकर 24 मिनट से सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक। हस्त

फरवरी

      तिथिदिनमुहूर्त नक्षत्र
01 फरवरी, 2024गुरुवारसुबह 09 बजकर 21 मिनट से सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक।चित्रा
04 फरवरी, 2024रविवारसुबह 07 बजकर 08 मिनट से सुबह 09 बजकर 45 मिनट तक।विशाखा
07 फरवरी, 2024बुधवारसुबह 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक।पूर्वाषाढ़ा
11 फरवरी, 2024रविवारसुबह 08 बजकर 41 मिनट से सुबह 11 बजकर 41 मिनट तक।शतभिषा
14 फरवरी, 2024बुधवारसुबह 08 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक।रेवती
15 फरवरी, 2024गुरुवारसुबह 08 बजकर 25 मिनट से सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक।अश्विनी
18 फरवरी, 2024रविवारसुबह 10 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।मृगशिरा
21 फरवरी, 2024बुधवारसुबह 08 बजकर 02 मिनट से सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक।पुनर्वसु
25 फरवरी, 2024रविवारसुबह 09 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक।पूर्वाफाल्गुनी
28 फरवरी, 2024बुधवारसुबह 02 बजकर 17 मिनट से सुबह 04 बजकर 18 मिनट तक।चित्रा
29 फरवरी, 2024गुरुवारसुबह 08 बजकर 55 मिनट से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक।चित्रा

मार्च

      तिथिदिनमुहूर्त नक्षत्र
06 मार्च, 2024बुधवाररात 09 बजकर 11 मिनट से रात 10 बजकर 38 मिनट तक।उत्तराषाढ़ा
07 मार्च, 2024गुरुवारपहला मुहूर्त: सुबह 07 बजकर 44 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त:  रात 09 बजकर 07 मिनट से रात 11 बजकर 24 मिनट तक।

 
उत्तराषाढ़ा
20 मार्च, 2024बुधवारपहला मुहूर्त:  सुबह 06 बजकर 45 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।
पुष्य
21 मार्च, 2024गुरुवारपहला मुहूर्त:  सुबह 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक।
आश्लेषा
27 मार्च, 2024बुधवारपहला मुहूर्त:  सुबह 07 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।
चित्रा

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astro Om Trivedi Ji से बात करके

सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Omasttro के WhatsApp चैनल से जुड़े -: Join   

अप्रैल

      तिथिदिनमुहूर्त नक्षत्र
03 अप्रैल, 2024बुधवारशाम 07 बजकर 21 मिनट से रात 09 बजकर 41 मिनट तक।उत्तराषाढ़ा
04 अप्रैल, 2024गुरुवारशाम 07 बजकर 17 मिनट से रात 09 बजकर 37 मिनट तक।श्रावण
05 अप्रैल, 2024शुक्रवारसुबह 06 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 09 मिनट तकधनिष्ठा
12 अप्रैल, 2024शुक्रवाररात 09 बजकर 45 मिनट से रात 11 बजकर 18 मिनट तकरोहिणी
14 अप्रैल, 2024रविवारसुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 07 बजकर 34 मिनट तकआर्द्रा
17 अप्रैल, 2024बुधवारसुबह 09 बजकर 17 मिनट से सुबह 11 बजकर 32 मिनट तकआश्लेषा
18 अप्रैल, 2024गुरुवारपहला मुहूर्त:  09 बजकर 19 मिनट से सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 42 मिनट तक
आश्लेषा
19 अप्रैल, 2024शुक्रवारसुबह 05 बजकर 51 मिनट तक सुबह 06 बजकर 46 मिनट तकमाघ

मई

मई माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त 2024 नहीं है। मई महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

जून

जून माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त 2024 नहीं है। जून महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

जुलाई

      तिथिदिनमुहूर्त नक्षत्र
03 जुलाई, 2024बुधवारसुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 06 बजकर 29 मिनट तकरोहिणी
07 जुलाई, 2024रविवारशाम 07 बजकर 50 मिनट से रात 09 बजकर 32 मिनट तकपुष्य
10 जुलाई, 2024बुधवारसुबह 07 बजकर 37 मिनट से सुबह 09 बजकर 22 मिनट तकमाघ
11 जुलाई, 2024गुरुवारशाम 07 बजकर 49 मिनट से रात 09 बजकर 16 मिनट तकपूर्वाफाल्गुनी

अगस्त

अगस्त माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त नहीं है। अगस्त महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

सितंबर

सितंबर माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त 2024 नहीं है। सितंबर महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

अक्टूबर

अक्टूबर माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त नहीं है। अक्टूबर महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

नवंबर

      तिथिदिनमुहूर्त नक्षत्र
17 नवंबर, 2024रविवार

पहला मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 32 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

दूसरा मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक।

रोहिणी
20 नवंबर, 2024बुधवार

पहला मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

दूसरा मुहूर्त:  दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक।

पुनर्वसु
21 नवंबर, 2024गुरुवारपहला मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 51 मिनट  से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से  दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।
पुष्य
24 नवंबर, 2024रविवारदोपहर 03 बजकर 07 मिनट से शाम 04 बजकर 55 मिनट तक।उत्तराफाल्गुनी
27 नवंबर, 2024बुधवारपहला मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  शाम 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 47 मिनट तक।
चित्रा

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astro Om Trivedi Ji से बात करके

सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Omasttro के WhatsApp चैनल से जुड़े -: Join   

दिसंबर

      तिथिदिनमुहूर्त नक्षत्र
04 दिसंबर, 2024बुधवारसुबह 10 बजे से सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक।पूर्वाषाढ़ा
05 दिसंबर, 2024गुरुवारदोपहर 01 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 31 मिनट तक।उत्तराषाढ़ा
06 दिसंबर, 2024शुक्रवारसुबह 09 बजकर 52 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक।श्रावण
11 दिसंबर, 2024बुधवारपहला मुहूर्त:  सुबह 09 बजकर 32 मिनट से सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक।

 
रेवती
12 दिसंबर, 2024गुरुवारसुबह 09 बजकर 28 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक।अश्विनी
19 दिसंबर, 2024गुरुवाररात 11 बजकर 59 मिनट से 20 दिसंबर की मध्यरात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक।आश्लेषा
25 दिसंबर, 2024बुधवारसुबह 08 बजकर 37 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक।चित्रा
26 दिसंबर, 2024गुरुवारसुबह 08 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक।स्वाति
27 दिसंबर, 2024शुक्रवारसुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक। विशाखा

विद्यारंभ मुहूर्त 2024 का अर्थ व महत्व

जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि विद्यारंभ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला विद्या और दूसरा आरंभ, जिसका अर्थ है शिक्षा की शुरुआत। प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है क्योंकि विद्या आरंभ करने के बाद ही किसी भी व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में विद्यारंभ संस्कार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विद्यारंभ संस्कार धार्मिक, आध्यात्मिक और सांसारिक ज्ञान को प्राप्त करने का पहला चरण है और इसी संस्कार के चलते बच्चा सर्वगुण सम्पन्न बनता है। वह बड़ा होकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन करता है और संसार को जानने की क्षमता उसके अंदर पैदा होती है।

जिस तरह हर काम को करने का एक सही समय होता है, वैसे ही विद्यारंभ करने के लिए भी शुभ मुहूर्त और सही उम्र का होना बेहद आवश्यक है। पहले समय में लोग अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार पांच साल की उम्र तक करवाते थे लेकिन आजकल लोग तीन से चार साल की उम्र में ही विद्यारंभ संस्कार करवा लेते हैं। हालांकि उम्र चाहे जो भी हो लेकिन सही मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astro Om Trivedi Ji से बात करके

सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Omasttro के WhatsApp चैनल से जुड़े -: Join   

विद्यारंभ मुहूर्त 2024: गणना व संपन्न करने का समय

ज्योतिष शास्त्रों में विद्यारंभ संस्कार का बहुत अधिक महत्व बताया गया है इसलिए माता-पिता को अपने बच्चे की जन्म कुंडली किसी अच्छे ज्योतिषी या पंडित को दिखाकर विद्यारंभ संस्कार के लिए मुहूर्त निकलवाना चाहिए। इसके लिए बच्चे की कुंडली के साथ-साथ तिथि, नक्षत्र, राशि और वार आदि जैसे आवश्यक पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं विद्यारंभ मुहूर्त 2024 के लिए कौन-कौन से वार, तिथि, नक्षत्र और राशि माने जाते हैं।

शुभ वारशुभ नक्षत्रशुभ राशिशुभ तिथि
सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवाररोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, अश्विनी, मृगशिरा, उत्तराषाढ़ा, चित्रा, स्वाति, अभिजीत, धनिष्ठा, श्रवण, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और शतभिषा, हस्त, मूल, रेवती और पूर्वाषाढ़ावृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, और धनु लग्नमाघ शुक्ल की सप्तमी, फाल्गुन शुक्ल की तृतीया और चैत्र-वैशाख की शुक्ल तृतीया

विद्यारंभ मुहूर्त 2024 निकालते समय तिथियों, राशियों और वारों के चुनाव में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऊपर हमने आपको बताया कि विद्यारंभ संस्कार कब करना शुभ होता है। इसके साथ ही, आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि यह संस्कार कब-कब नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि चतुर्दशी, अमावस्या, प्रतिपदा, अष्टमी तिथि और सूर्य संक्रांति के दिन इस संस्कार को करना अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही पौष, माघ, फाल्गुन मे आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भी विद्यारंभ संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही चंद्र दोष और तारा दोष के समय भी इस संस्कार को करना वर्जित माना जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astro Om Trivedi Ji से बात करके

सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Omasttro के WhatsApp चैनल से जुड़े -: Join   

विद्यारंभ मुहूर्त 2024: विधि व नियम

विद्यारंभ संस्कार शुरू करने के कुछ विधि व नियम बताए जा रहे हैं, जिसका पालन जरूर करना चाहिए।

  • विद्यारंभ संस्कार को करने से पहले बालक या बालिका को स्नान करवाकर साफ कपड़े पहनाने चाहिए। माता-पिता को भी स्नान-ध्यान करके साफ कपड़े पहनना चाहिए। 
  • इस संस्कार की शुरुआत गणेश पूजा से करनी चाहिए। इसके बाद माता सरस्वती का ध्यान करके इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। मंत्र-  ‘ॐ पावका नः सरस्वती, वाजेभिवार्जिनीवती। यज्ञं वष्टुधियावसुः। ॐ सरस्वत्यै नमः। आवाहयामि, स्थापयामि, ध्यायामि।’
  • सरस्वती पूजा के बाद गुरु पूजा करनी चाहिए। यदि कोई गुरु उपस्थित नहीं हो, तो नारियल को गुरु मानकर पूजा करनी चाहिए।
  • इसके बाद शिक्षा प्राप्ति के लिए आवश्यक चीजें जैसे कलम, दवात, पट्टी आदि की भी विधि पूर्वक पूजा करें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astro Om Trivedi Ji से बात करके

सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Omasttro के WhatsApp चैनल से जुड़े -: Join   

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा Omasttro  के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.