News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

मेष राशि आपकी राशि – स्वभाव, व्यक्तित्व एवं गुण-दोष Om Asttro

 

आपकी राशि – स्वभाव, व्यक्तित्व एवं गुण-दोष

आपकी राशि, आपके बारे में बहुत कुछ बताती है। इसके द्वारा आपके स्वभाव, व्यक्तित्व और आपकी आदतों को जाना जा सकता है। राशि के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर गुण व दोष देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आपका स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य एवं गुण-दोष। चुनें अपनी राशि–


मेष राशि

मेष राशि की विशेषताएँ

मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल ग्रह जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि में जन्म लेने वाला जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होता है। मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचार वाले होते हैं, सही और गलत को लेकर इनका अपना दृष्टिकोण होता है। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती है और ये लोग जीवन में स्वयं अपना रास्ता तय करते हैं। मेष राशि के जातक स्वभाव बर्हिमुखी और कुछ कहने की बजाय करने वाले होते हैं। हालांकि इन तमाम खूबियों के बावजूद क्रोध और आक्रामकता की वजह से ये लोग अपना धैर्य खो बैठते हैं।

मेष राशि के जातकों के नकारात्मक लक्षण: कभी-कभी इन लोगों की सोच में अनिश्चितता का भाव रहता है, जिसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है। इन लोगों का व्यक्तित्व कभी-कभी दूसरों के लिए कष्टकारी हो सकता है। वहीं अगर सकारात्मक पक्ष की बात करें, तो ये लोग आशावादी, मासूम और विश्वसनीय होते हैं। मेष राशि के लोग अपने प्रियजनों पर अधिकार जताते हैं और ईर्ष्या ग्रस्त होते हैं। यदि कभी इन्हें कोई चोट पहुंचाता है तो ये लोग दुखी हो जाते हैं लेकिन इन बातों को भूलकर दोबारा लोगों पर विश्वास कर लेते हैं। मेष राशि के लोग जीवन में प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते हैं। ये लोग अपनी प्रशंसा और पहचान से खुश होते हैं और उसके लिए निरंतर कोशिश करते हैं। इन लोगों को आसानी से नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है। मेष राशि की महिलाएं हर रिश्तों में हमेशा हावी रहती हैं। वहीं मेष राशि के पुरुष स्पष्टभाषी होते हैं और उन्हें अपने फैसलों पर पूरा विश्वास होता है।

मेष राशि का स्वास्थ्य

मेष लग्न के लोगों को सिरदर्द पीड़ा,विशेष रूप से सिरदर्द,लू लगना,नसों का दर्द,और अवसाद जैसे रोग शीघ्र प्रभावित कर सकते है। इसके अलावा आपको अपच और स्नायु संबंधी विकार भी कष्ट दे सकते हैं। उतावलापन और शारीरिक समर्पण के कारण दुर्घटना और शारीरिक छोटो की संभावना भी आपके साथ बनी रहती है। कभी कभी बवासीर की शिकायत आपके कष्ट का कारण बनती है। आपके सिर या चेहरे पर पैदाइशी निशान हो सकते हैं। आपको उच्च रक्तचाप आदि जैसे रोगों के प्रति सावधान रहना चाहिए।

मेष राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

मेष लग्न आपको ऊर्जावान और ताकतवर बना रही है। आपमें गजब की नेतृत्व शक्ति पाई जाती है। आप हमेशा पहल करने को तैयार रहते है। आपका सबसे खास गुण आपकी शक्ति और किसी कार्य की पहल करने को हमेशा तैयार रहना है। आपके व्यक्तित्व की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता, आपका निर्भीक होना है। आप जन्मजात नेतृत्व क्षमता रखते है। आपकी लग्न के लोग दूसरों के आदेश को पसंद नहीं करते यहां तक की अपने बॉस को भी नहीं। किसी के सामने ना झुकना ही आपका आकर्षण है। इन लक्ष्यों के कारण आपके व्यवहार में कभी कभी आक्रामकता तो कभी दयालुपन की भावना पैदा हो सकती है। इसके विपरीत कभी कभी आपको आसानी से मनाया या फुसलाया जा सकता है। आपमें एक स्पष्ट वक्ता और अक्सर बड़बोलेपन की प्रवृति सामने आती है। कुछ अवधि के लिए आपमें अव्यवहारिकता का भाव भी आ सकता है। जिसके कारण आप आसानी से किसी भी बहस या झगडें के शिकार हो सकते है। आपकी लग्न के लोग काफी जिद्दी होते है और अचानक क्रोधित होने के कारण लोगों को अक्सर आश्चर्य में डाल देते है,लेकिन आपको आसानी से बहला फुसलाकर मनाया या शांत किया जा सकता है। आवेग में आ जाने के कारण कभी कभी आपको कुछ गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। आपको पानी के बहुत शौकीन नहीं होते है, परन्तु कला और कोमलता के बड़े प्रशंसक हो सकते है। आप तब तक आराम नहीं करते जब तक आप निश्चित लक्ष्य को पाने में सफल नहीं हो जाते है। इस लग्न के अंतर्गत जन्म लेने के कारण आप समझदार, लुभावने यहां तक की कई बार भावनात्मक प्रकृति के भी हो सकते है।

मेष राशि का शारीरिक रूप-रंग

मेष लग्न आपको मजबूत और आकर्षक शरीर का बना रहा है। आपके सुन्‍दर नाक नख्‍श व स्‍पष्‍ट ठोड़ी, नाक और मुंह वाले होने की संभावनाएं बन रही है। आपकी लग्न के लोग औसत ऊंचाई और घुंघरीले बाल वाले और शारिरिक रूप से मजबूत होते हैं। आपकी शारीरिक बनावट से आपकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। साधारणतया आपके बाल भूरे होते हैं। आपके माथे पर कोई निशान जरूर होता है। अधिकांशतया आपकी नसें स्‍पष्‍ट दिखने वाली होती है और आपके शरीर पर चोटों के निशान पाए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.