News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

72 साल बाद सावन मास में बन रहा है दुर्लभ राजयोग, तीन लोगों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

 

हिंदू धर्म में सावन माह का अत्‍यंत महत्‍व है। यह महीना भगवान शिव की उपासना के लिए होता है। स्‍कंदपुराण के अनुसार भगवान शिव को सभी महीनों में से सावन का महीना सबसे अच्‍छा लगता है। इस दौरान भगवान विष्‍णु निद्रा में होते हैं और संसार की बागडोर भगवान शिव के हाथ में रहती है।


हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू धर्म का पांचवां महीना होता है और अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार सावन माह जुलाई-अगस्‍त में आता है। हर साल आषाढ़ मास के खत्‍म होने के बाद सावन के महीने की शुरुआत होती है। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई, 2024 से लेकर 19 अगस्‍त तक रहेगा। इस दौरान एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। कई वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है, जब सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही हो रहा है।


सावन के पहले सोमवार को प्रीति योग, आयुष्‍मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा सावन के महीने में शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग भी बन रहे हैं। इस प्रकार इस बार का सावन मास अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण हो जाता है।

शुभ योग एवं राजयोग बनने से कुछ खास राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस ब्‍लॉग में हम आपको उन्‍हीं राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए इस बार का सावन मास बहुत फायदेमंद साबित होगा।

 

इन राशियों के लिए सावन मास रहेगा शुभ

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सावन का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है, तो अब वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में कोई समस्‍या चल रही है, तो अब वह भी समाप्‍त हो जाएगी।

भगवान शिव की कृपा से आपको अपने भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। निवेश करने के लिए भी अनुकूल समय है। इस समय किए गए निवेश से आपको मोटा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान लाभ होने की संभावना है।


सिंह राशि

यदि आपकी सिंह राशि है, तो आपके लिए सावन मास बहुत ही ज्‍यादा शुभ और मंगलकारी सिद्ध होने वाला है। आपके जीवन में इस समय खूब खुशियां आने वाली हैं। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने के योग हैं। इसके साथ ही अब आपकी नौकरी की तलाश भी खत्‍म हो सकती है।

कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की वजह से आपको पदोन्‍नति या वेतन में वृद्धि भी मिल सकती है। आपके लिए व्‍यापार में अपार सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने लिए नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर सावन माह आपके लिए ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है।


मकर राशि

सावन के महीने में मकर राशि के लोगों को भगवान शिव की विशेष कृपा मिलने वाली है। आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

सावन के महीने में आपकी अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ सकती है। आप किसी धार्मिक स्‍थल की यात्रा करने भी जा सकते हैं। आपको इस महीने में सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्‍त होंगे। इस दौरान आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आप उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य का आनंद उठाएंगे।


श्रावण मास के लिए ज्‍योतिषीय उपाय

इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए आप निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं:

  • भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। बेलपत्र अर्पित करते समय उसकी तीनों पत्तियों में सफेद चंदन लगा दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पा रहा है, तो आप सावन के मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। मंदिर में नंदी की मूर्ति के पीछे के पैर छुएं। 
  • जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है, वे एक धतूरा लें और उसे हल्‍दी के लेप में लपेट दें। इसे भगवान शिव को चढ़ा दें। इस उपाय को करने से आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न. सावन 2024 कब से शुरू हो रहे हैं?

उत्तर. सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है।

प्रश्‍न. सावन में किस भगवान की पूजा होती है?

उत्तर. सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

प्रश्‍न. शिवजी को सबसे प्रिय क्‍या है?

उत्तर. शिवजी को धतूरा और आंकड़ का फूल पसंद है।

प्रश्‍न. श्रावण में क्‍या नहीं करना चाहिए?

उत्तर. इस समय शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।


हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.