News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का फल OmAsttro

 

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का फल

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का चिह्न

वैदिक ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपदनक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। यह एक सोफ़े के अगले पाये की तरह दिखायी देता है। इस नक्षत्र अज्याआपादा और लिंग पुरुष है। यदि आप पूर्वाभाद्रपदनक्षत्र से संबंध रखते हैं, तो उससे जुड़ी अनेक जानकारियाँ जैसे व्यक्तित्व, शिक्षा, आय तथा पारिवारिक जीवन आदि यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।



पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के जातक का व्यक्तित्व

आप शांतिप्रिय व बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आपका व्यवहार निष्पक्ष है और आप सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। ईश्वर पर आपकी पूर्ण आस्था है और धार्मिक क्षेत्रों में भी आपकी रुचि है। सबकी सहायता के लिए आप सदैव तैयार रहते है क्योंकि आपका दिल साफ़ है। भौतिक सम्पत्ति से अधिक आपके पास यश और सद्भावना की पूंजी है। सत्य का आचरण करना और सच बोलना आपकी ख़ूबी है। आप ईमानदार हैं इसलिए छल-कपट और बेईमानी से दूर रहते हैं। किसी भी स्थिति में आप उम्मीद का दामन नहीं छोड़ते क्योंकि आप आशावादी हैं। दूसरों की सहायता करने हेतु आप सदैव तत्पर रहते हैं क्योंकि आप परोपकारी हैं। जब भी कोई कष्ट में होता है तो उसकी मदद करने से आप पीछे नहीं हटते हैं। आप व्यवहार कुशल एवं मिलनसार हैं, इसलिए सभी के साथ प्रेम और हृदय से मिलते हैं। मित्रता में आप समझदारी और ईमानदारी का पूरा ख़्याल रखते हैं। आप शुद्ध हृदय के एवं पवित्र आचरण वाले हैं और कभी भी किसी का अहित करने की चेष्टा नहीं करते हैं। आपके व्यक्तित्व की इस विशेषता के कारण ही लोगों का आप पर विश्वास है। शिक्षा एवं बुद्धि की दृष्टि से देखा जाए तो आप काफ़ी बुद्धिमान हैं। आपकी साहित्य में भी रुचि है। साहित्य के अलावा आप विज्ञान, खगोलशास्त्र एवं ज्योतिष में भी पारंगत हो सकते हैं और इन विषयों के विद्वान बन सकते हैं। अपने विचारों को आप निष्पक्ष ढंग से रखते हैं। आप अध्यात्म सहित भिन्न-भिन्न विषयों की अच्छी जानकारी रखते हैं तथा ज्योतिषशास्त्र के भी अच्छे जानकार हैं। आपकी सोच आदर्शवादी है तथा ज्ञान को धन से अधिक महत्व देते हैं। आजीविका की दृष्टि से नौकरी एवं व्यवसाय दोनों ही आपके लिए अनुकूल है। व्यवसाय की अपेक्षा नौकरी करना आपको विशेष रूप से पसंद है और नौकरी में आप उच्च पद पर आसीन होंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो पूरी लगन और मेहनत से उसे सींचते हैं। साझेदारी में व्यापार करना आपको अच्छा लगता है। ज़िम्मेदारियों का आपको पूरा एहसास है और अपने कर्तव्य का निर्वाह आप ईमानदारी से करते हैं। नकारात्मक विचारों को आप अपने ऊपर हावी नहीं होने देते तथा आत्मबल एवं साहस से विषम परिस्थिति से बाहर निकल आते हैं। अपना लक्ष्य पाने के लिए आप कभी जल्दबाज़ी नहीं करते हैं और अपने लक्ष्य निर्धारण व कार्य योजना बनाने में आपको कुछ ज़्यादा ही समय लगता है।

शिक्षा और आय

आप जन्मजात बुद्धिमान हैं और किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो सरकार से अप्रत्याशित रूप से लाभ व पदोन्नति प्राप्त करेंगे। आर्थिक और सामाजिक रूप से आप स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम हैं। 24 वर्ष से लेकर 33 वर्ष तक आपके जीवन में विशेष विशिष्ट उन्नति का समय रहेगा। आप शल्य चिकित्सक, रोमांच कथा लेखक, पुरोहित, ज्योतिषी, योग शिक्षक, मनोविश्लेषक, राजनेता, हथियारों के निर्माण से जुड़े कार्य, सैनिक, इन्कॉउंटर स्पेशलिस्ट, वैल्डिंग, लोहार या सुनार से जुड़े कार्य, औषधि निर्माण से जुड़े कार्य आदि करके सफल जीवन जी सकते हैं।

पारिवारिक जीवन

संभावना है कि आपको माता का स्नेह अपेक्षाकृत कम प्राप्त हो। इसका एक कारण माता से अलगाव भी हो सकता है। मगर आपका वैवाहिक जीवन सुखी बीतेगा। पत्नी समझदार व कर्तव्यपरायण होगी। बच्चों से भी आपको पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.