News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

राशि अनुसार चुनें अपना बेहतर करियर विकल्प

 

राशि अनुसार चुनें अपना बेहतर करियर विकल्प



आज के समय में सफल करियर और अच्छी नौकरी ज़रूरत बन चुकी है। ये दोनों ही चीज़ें तभी मुमकिन है जब व्यक्ति को अपनी कुंडली का सही ज्ञान हो और उसके आधार पर ही करियर से संबंधित फैसले लिए जाएं। इस समय जब कोरोना एक बार फिर से सिर उठा रहा है और बोर्ड के एग्जाम भी दहलीज पर हैं ऐसे में मुमकिन है कि, सही करियर विकल्प को लेकर आप भी थोड़ा भ्रमित महसूस कर रहे होंगे। 

सफलता के लिए सही करियर का ही करें चयन  

आज हर व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई कर अपने करियर को बेहतर बनाकर, सफलता के मार्ग में निरंतर आगे बढ़ाना चाहता है, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत और तमाम कोशिशों के भी, हमे सफलता नहीं मिल पाती। जिसके पीछे का कारण होते हैं, हमारी जन्म कुंडली में मौजूद भिन्न ग्रहों का प्रभाव। इसलिए हमे अपने जीवन में सही करियर का चयन बेहद सोच-समझकर, अपनी जन्म कुंडली के अनुसार ही करना चाहिए। 

अपनी कुंडली अनुसार चुने बेहतर करियर विकल्प

अक्सर जातक को अपना करियर चुनने में ख़ासा दुविधा का सामना भी करना पड़ता है। क्योंकि उसके मन में ये सवाल होते हैं कि, मेरे लिए कौन सी जॉब या कौन सा व्यापार अधिक फलदायी रहेगा। 

तो चलिए अपनी राशिनुसार करें, अपने लिए सही करियर का चयन:- 

मेष राशि

मेष राशि के व्यक्ति सदैव उत्साह और उमंग से भरपूर होते हैं। इनका यही उत्साह इन्हें करियर के मामले में एक लीडर की पहचान दिलाता है। अपनी टीम को किस तरह से एकजुट करके काम करवाना है, यह अच्छे से जानते हैं। इसीलिए सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यों से जुड़ी किसी कंपनी में काम करना, आपके लिए अधिक लाभकारी होगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों की सबसे विशेष काला, यह होती है कि वह अपने हाथों की कला से सामने वाले को अपना बना लेते है। इस राशि के लोग एक अच्छे बावर्ची, मालिश चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला से संबंधित कार्य या फिर मूर्तियों के निर्माण व हस्तलिपि के क्षेत्र से जुड़ा कार्य, इनमें जोश भरता है। और यह इस प्रकार के काम वृषभ राशि के जातकों को अपने करियर के रूप में अच्छे परिणाम दे सकते हैं।


मिथुन राशि 

मिथुन राशि की ख़ासियत, इस राशि के चिन्ह में ही दिखाई देती है। राशि चिन्ह के अनुसार मिथुन राशि दो लोगों का मेल है, यही कारण है कि इस राशि वालों में एक साथ दो लोगों की ताकत छिपी होती है। इन्हें हरदम व्यस्त रहना पसंद होता है, और काम ना मिले तो ये जल्द ही बोर हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यात्रा संबंधी कोई कार्य या फिर मनोरंजन से जुड़ा कार्य करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, शिक्षण तथा आर्किटेक्चर की जॉब भी आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प सिद्ध होगी।  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए नर्स, सफाई कर्मी, माली, नेता और पत्रकार के रूप में, उनका  करियर विकल्प बेहतरीन होगा। जब काम करने की बात आती है, तो कर्क राशि के जातक के लिए सुरक्षा और पैसा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। वे बहुत आसानी से पैसा कमा सकते हैं, लेकिन वे बहुत जल्दी से इसे खर्च भी कर सकते हैं। वास्तव में वे निवेश करने और इसे दिनोंदिन बढ़ता देखने के कहीं अधिक इच्छुक होते है। कर्क राशि के जातक बहुत साधन संपन्न होते है, और वो अपने समय और पैसे के प्रबंधन में कुशल होते है। 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी गई है, और ऐसे जातक  सामाजिक कौशल में उत्कृष्ट व बहिर्मुखी होते हैं। इसके अलावा, ये ऐसे कार्य करने से बचते हैं, जहां इन्हे अकेले ही काम करना पड़े। इनके संचार कौशल और सुर्खियों में रहने की उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए, अभिनय, दिशा निर्देशक, नृत्य, ईवेंट प्लानिंग, मीडिया, जनसंपर्क आदि सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा करियर विकल्प सिद्ध हो सकता हैं। ये डिज़ाइन, एनीमेशन, चित्रकला, मॉडलिंग आदी के क्षेत्र में भी, अच्छी तरह से चमक सकते हैं। इन राजसी जातको का स्पर्श भी चमत्कारी होता हैं, जिसके कारण ये चिकित्सा पेशे में एक अच्छा करियर बनाने की क्षमता रखते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक अपने विश्लेषणात्मक दिमाग के लिए जाने जाते हैं, और ये अपने करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। ये ऐसे व्यवसायों को चुनते हैं, जिसमें विकास के अवसर अधिक हों| इसलिए, गणित, भौतिकी, वित्त, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, चिकित्सा, वास्तुकला, निवेश और शेयर बाजार, इनके लिए एक अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता हैं। इसके अलावा, ये लोग उपयोगी और अधिक चौकस होते हैं, जिससे ये अच्छे डेटा विश्लेषक, ठेकेदार, एकाउंटेंट, वकील या शिक्षक बनने की क्षमता रखते हैं। 


तुला राशि

तुला राशि के जातक नेतृत्व और संगठनात्मक भूमिका अच्छी तरह से निभाते हैं। ये जातक हमेशा शांत, परिष्कृत, जोशीले, धैर्यवान और स्वाभाविक रूप से अपने परिवेश में संतुलन और सामंजस्य की तलाश में रहते हैं। तुला राशि के जातक प्राकृतिक कलात्मक और सौंदर्य शास्त्र की अच्छी क्षमता रखते हैं। इसलिए इनका करियर ऐसा होना चाहिए, जिसमें इन्हे सामाजिक संपर्क बढ़ाने, संचार क्षमता विकसित करने, सलाह, गाइड, और संघों को मिलाने, जैसा कार्य करने की आवश्यकता हो। इसलिए ये लोग आमतौर पर एक अच्छे राजनयिक, न्यायाधीश, जनसंपर्क सलाहकार, सलाहकार, मनोवैज्ञानिक और कलाकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अपने अनुशासन और प्रबंधन की क्षमता के लिए, प्रशंसा के सदैव हक़दार होते हैं| वृश्चिक राशि में जन्मे लोग प्राकृतिक जासूस होते है| चिकित्सा अनुसंधान, मनोविज्ञान, और पत्रकारिता, विशेष रूप से खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना , खनन कार्य, तेल ड्रिलिंग और पुरातत्व आदि भी इस राशि के साथ जुड़े होते हैं। इसके साथ ही वृश्चिक राशि के जातकों को असाधारण कार्य जैसे डॉक्टर, पर्यावरण विशेषज्ञ, इंजीनियर, नाविक, बाजार विश्लेषक, पैथोलाजिस्ट, सैनिक आदि के रूप में अपना करियर चुनना उचित रहेगा।  


धनु राशि

धनु राशि वाले जातक अत्यंत उदारवादी व आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। धनु राशि वाले अधिकतर शासकीय सेवा, न्यायाधीश, वकील, अध्यापक, शिक्षाविद, ज्योतिषी, लेखक, वक्ता, राजनेता, धर्मगुरु, उपदेशक आदि क्षेत्रों में अधिक सफलता हासिल करते हैं।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक अपने अच्छे करियर को बनाने के लिए, इतने मेहनती हो जाते हैं कि अपने रिश्तों और निजी जीवन को जोखिम में भी डालने से वो पीछे नहीं हटते हैं। मकर राशि के जातक जानते हैं कि कैसे उन्हें अपने समय और धन का उपयोग करना हैं। इसलिए अपने विश्लेषणात्मक, जिज्ञासु मन और प्रबंधन कौशल की वजह से इनके लिए वित्त, प्रबंधन, बैंकिंग, लेखन, कानून और प्रशासन उत्तम करियर विकल्प हैं| ये विज्ञान और चिकित्सा में भी एक चमकदार करियर बना सकते हैं| रचनात्मक क्षेत्र जैसे मीडिया, विज्ञापन, कला आदि में भी, ये अपनी मानसिकता का काफी अच्छी तरह से अनुकूलन करते हैं |

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक नौकरी में उत्साह भर देते हैं और, व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अपनी कल्पना का दोहन करने की एक अनूठी क्षमता रखते है। अभिनय, लेखन, शिक्षण, फोटोग्राफी या विमान संचालक के रूप में करियर चुनना, इस राशि के लिए उपयुक्त हैं। उनके लिए सबसे अच्छा वातावरण वह है जो, उन्हें सख्त दिशा निर्देशों के बिना समस्या का समाधान करने की स्वतंत्रता देता हो। कुंभ एक परंपरागत प्रकार की राशि है और अगर उन्हें अपनी प्रतिभा व्यक्त करने का अवसर दिया जाए तो, वो उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के जातक जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे इतने अच्छे से करते हैं कि उससे उन्हें स्वंय पर गर्व हो और साथ ही उन्हें अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को भी मिले| ये महान व्यक्ति दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के प्रयास में लगे रहते हैं, और शायद यही एक प्रमुख कारण हैं कि, ये धर्मार्थ के कार्यों और परोपकारी गतिविधियों की ओर अधिक जुझारू होते हैं| ये मनोरंजन के क्षेत्र में भी अच्छा काम करते हैं, जैसे अभिनेता, नर्तक, कॉमेडियन, या संगीतकार के रूप में, इनकी प्रशंसा की जाती है। इसके साथ ही लेखन और कविता लिखना, पानी के साथ होने वाले व्यवसाय, तरल पदार्थ, शराब, ड्रग्स, रसायन, तेल, और सागर आदि से जुड़ा कार्य भी, इन्हें उचित परिणाम देता है। इसके अलावा, इनमें सार्वजनिक इच्छा को समझने की क्षमता होती हैं। अत: ये फैशन, विज्ञापन, फिल्म निर्माण,और अन्य गतिविधियाँ, जिनमे जनता की इच्छा के अनुसार कार्य करने की आवश्यकता हो, उसके लिए भी ये भी अच्छी सफलता अर्जित कर पाते हैं |

हम आशा करते हैं कि हमारे इस लेख से, अब आप अपने लिए बेहतर करियर विकल्प का चयन करने में समर्थ होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.