News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

शनिवार के दिन भूल से भी किया इन वस्तुओं का दान तो आ सकती है घोर विपत्ति

 

शनिवार के दिन भूल से भी किया इन वस्तुओं का दान तो आ सकती है घोर विपत्ति





शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। शनि को पापी ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की दृष्टि जातक को नकारात्मक परिणाम देता है। हालांकि विशेष स्थिति में शनि शुभ फल भी प्रदान करता है लेकिन ज्यादातर स्थितियों में इसके परिणाम नकारात्मक ही होते हैं। शनि देवता मानव की नाभि में विराजमान रहते हैं। भगवान शनि को तीनों लोक का न्यायधीश भी कहा जाता है। यही वजह है कि वे मनुष्य को भी उसके कर्म के अनुसार उसका फल देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको शनिवार के दिन विशेष तौर पर सजग रहने की जरूरत है ताकि शनि आप पर कुपित ना हों। ऐसे में हम आज आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अगर आपने शनिवार के दिन दान या फिर किसी को उपहार दिया तो आपका कुछ न कुछ अनिष्ट होना लगभग निश्चित ही है।

मोती, इमरती या फिर कोई नारंगी रंग की वस्तु  

शनिवार के दिन आप भूल से भी मोती या इससे बने आभूषण का दान ना करें और ना ही किसी को उपहार में दें। इस दिन इमरती या फिर किसी भी तरह की नारंगी रंग के वस्तु का दान भी निषेध माना गया है। ऐसा करने से शनि देवता नाराज होते हैं और इसके फलस्वरूप दान करने वाले जातक की दुर्घटना या फिर मृत्यु भी हो सकती है।

कैंची 

शनिवार के दिन किसी भी रिश्तेदार या किसी भी अन्य व्यक्ति को कैंची नहीं देना चाहिए। इससे आपके रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

चांदी 

चांदी या फिर चांदी से बने किसी भी प्रकार के आभूषण का दान शनिवार के दिन भूल से भी ना करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

चमेली का इत्र 

शनिवार के दिन किसी को भी चमेली के फूल से निर्मित इत्र दान या भेंट में ना दें। इससे शनि देवता नाराज होते हैं और दान करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

लाल वस्त्र या लाल स्याही वाली कलम 

शनिवार के दिन लाल वस्त्र या फिर लाल स्याही वाली कलम दान या भेंट स्वरूप देने से शनि देवता रुष्ट होते हैं। ऐसे जातकों को समाज में किसी अपयश का सामना करना पड़ सकता है या फिर मान-सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। अतः ऐसी चीज शनिवार के दिन दान करने से बचें। 

तांबे का बर्तन 

तांबे के बर्तन का शनिवार के दिन दान या भेंट करने से बचना चाहिए। इस दिन तांबे का बर्तन दान करने से व्यापार में घाटा या फिर अस्थिरता आ सकती है, जो आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा।

सफ़ेद कपड़ा 

शनिवार के दिन अगर आप किसी को सफ़ेद कपड़ा दान करते हैं तो इससे आपके परिवार में अशांति आ सकती है। विवाद हो सकते हैं और दाम्पत्य जीवन भी कड़वाहट से भर सकता है। 

चॉकलेट 

शनिवार के दिन किसी को चॉकलेट भी नहीं देना चाहिए। इससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.