News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

सपने में इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ, जानिए क्या होते हैं इसके संकेत

 

सपने में इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ, जानिए क्या होते हैं इसके संकेत


नींद में भले ही हमारा शरीर सो जाता है लेकिन दिमाग हमेशा कार्यरत रहता है। इसी वजह से हम सपने देखते हैं। लेकिन एक मिनट, रुकिए जरा! सनातन धर्म में सपनों का विशेष महत्व रहा है। मान्यता है कि रात में देखे गए सपने अपने अंदर हमारे लिए भविष्य या वर्तमान से जुड़े कोई न कोई संदेश समेटे रहते हैं। ऐसे में सपनों को देखने के बाद उनका मतलब भी जानना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि भविष्य में आने वाली शुभ या अशुभ परिस्थिति को लेकर हम पहले से ही सतर्क हो जाएँ।

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन सपनों के बारे में बताएंगे जिनका दिखना अशुभ माना जाता है या फिर आने वाली किसी समस्या का सूचक है।

सपने और उनके मतलब

सपने में बीमार व्यक्ति का दिखना

यदि आप सपने में किसी बीमार व्यक्ति को देखते हैं जो कि किसी कष्ट में है तो यह अपशकुन का सूचक है। ये संदेश है कि आने वाले समय में आपके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

सपने में रोते हुए बच्चे को देखना

यदि आपको सपने में कोई रोता हुआ बच्चा नजर आए तो यह आपके लिए भविष्य में मिलने वाले किसी अशुभ फल का सूचक है। ये सपना इस बात का संदेश है कि आपको भविष्य में किसी तरह का कोई आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है जिसकी वजह से आप परेशानियों में घिर सकते हैं।

सपने में सांप का दिखना

सपने में अलग-अलग सांप दिखने के अलग-अलग संदेश होते हैं। लेकिन यदि आपको सपने में एक गड्ढे में ढेर सारे सांप नजर आए तो यह निजी व व्यावसायिक जीवन में आने वाली किसी समस्या का सूचक है।


सपने में स्वयं का दुर्भाग्य दिखना

अगर आपको सपने में स्वयं का दुर्भाग्य दिखे तो यह आपके वर्तमान स्थिति के लिए एक संदेश है। यह सपना इस बात का सूचक है कि वर्तमान समय में आप आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं या फिर आप स्वयं पर क्षमता के अनुरूप विश्वास नहीं रख रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको स्वयं के लिए फैसलों पर संदेह करने की आदत को त्यागने की आवश्यकता है।

सपने में कुत्ते का रोना

यदि आपको सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे तो यह अपशकुन का सूचक है। आपको आपके मित्र या रिश्तेदार से किसी प्रकार का कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

सपने में धुंध देखना

सपने में यदि आपको धुंध या कोहरा नजर आए तो यह आपके वर्तमान स्थिति का सूचक है। इसका मतलब है कि आप अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के व्यवहार को लेकर संशय में हैं। या फिर आपके मन में किसी कार्य या फैसले को लेकर एक दुविधा जैसी स्थिति बनी हुई है।

सपने में स्वयं को गिरते देखना

सपने में स्वयं को गिरते देखना या फिर चोट लगते देखना भविष्य के लिए अशुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको समाज में या व्यापार में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपका हृदय दुखेगा।

सपने में चूहे को कूदते हुए देखना

यदि आप सपने में चूहे को कपड़े काटते या फिर कपड़ों के बीच चूहे को कूदते देखते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। इस सपने का अर्थ है कि आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपको किसी घोटाले में फंसाने वाला है या फिर किसी कार्य में धोखा देने वाला है।

सपने में मृत व्यक्ति को देखना

सपने में अगर कोई मृत व्यक्ति नजर आए तो यह भविष्य में आने वाले किसी दुख का सूचक है।


सपने में बिल्ली का दिखना

सपने में यदि कोई बिल्ली नजर आए तो यह दुर्भाग्य का सूचक है। यह इशारा है कि आपका कोई नजदीकी आपको धोखा दे सकता है। साथ ही आपको निकट भविष्य में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में कीड़ों का दिखना

सपने में यदि आपको कीड़े नजर आयें तो यह भी भविष्य में मिलने वाले अशुभ फल का सूचक है। ये संकेत है कि निकट भविष्य में किसी घटना की वजह से आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।


हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभ चिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.