News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

Nakashatra नक्षत्र


नक्षत्र

आकाश में तारामंडल के विभिन्न रूपों में दिखाई देने वाले आकार को नक्षत्र कहते हैं। मूलत: नक्षत्र 27 माने गए हैं। ज्योतिषियों द्वारा एक अन्य अभिजित नक्षत्र भी माना जाता है। चंद्रमा उक्त 27 सत्ताईस नक्षत्रों में भ्रमण करता है। ये 27 नक्षत्र हैं -

1. अश्विनी, 2. भरणी, 3. कृत्तिका, 4. रोहिणी, 5. मॄगशिरा, 6. आर्द्रा, 7. पुनर्वसु, 8. पुष्य, 9. अश्लेशा, 10. मघा, 11. पूर्वाफाल्गुनी, 12. उत्तराफाल्गुनी, 13. हस्त, 14. चित्रा, 15. स्वाती, 16. विशाखा, 17. अनुराधा, 18. ज्येष्ठा, 19. मूल, 20. पूर्वाषाढा, 21. उत्तराषाढा, 22. श्रवण, 23. धनिष्ठा, 24. शतभिषा, 25. पूर्व भाद्रपद, 26. उत्तर भाद्रपद, 27. रेवती |

न चरति इति नक्षत्र

जो स्थिर होता है , चलता फिरता नही है उसे नक्षत्र कहते है ।

नक्षत्र 27 होते है , परंतु अभिजीत के साथ 28 होते है ।

1 नक्षत्र में 4 चरण पद होते है । और 9 चरण की 1 राशि होती है ।

 

नक्षत्र

तारामंडल में चन्द्रमा के पथ को २७ भागों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक भाग को नक्षत्र कहा गया है। दूसरे शब्दों में चन्द्रमा के पथ पर तारामंडल का १३ अंश २०' का एक भाग नक्षत्र है। हर भाग को उसके तारों को जोड़कर बनाई गई एक काल्पनिक आकृति के नाम से जाना जाता है।

#नामस्वामी ग्रहपाश्चात्य नाममानचित्रस्थिति
1अश्विनी (Ashvinī)केतुβ and γ Arietis00AR00-13AR20
2भरणी (Bharanī)शुक्र (Venus)35, 39, and 41 Arietis13AR20-26AR40
3कृत्तिका (Krittikā)रवि (Sun)Pleiades26AR40-10TA00
4रोहिणी (Rohinī)चन्द्र (Moon)Aldebaran10TA00-23TA20
5मॄगशिरा (Mrigashīrsha)मंगल (Mars)λ, φ Orionis23TA40-06GE40
6आद्रा (Ārdrā)राहुBetelgeuse06GE40-20GE00
7पुनर्वसु (Punarvasu)बृहस्पति(Jupiter)Castor and Pollux20GE00-03CA20
8पुष्य (Pushya)शनि (Saturn)γ, δ and θ Cancri03CA20-16CA40
9अश्लेशा (Āshleshā)बुध (Mercury)δ, ε, η, ρ, and σ Hydrae16CA40-30CA500
10मघा (Maghā)केतुRegulus00LE00-13LE20
11पूर्वाफाल्गुनी (Pūrva Phalgunī)शुक्र (Venus)δ and θ Leonis13LE20-26LE40
12उत्तराफाल्गुनी (Uttara Phalgunī)रविDenebola26LE40-10VI00
13हस्त (Hasta)चन्द्रα, β, γ, δ and ε Corvi10VI00-23VI20
14चित्रा (Chitrā)मंगलSpica23VI20-06LI40
15स्वाती(Svātī)राहुArcturus06LI40-20LI00
16विशाखा (Vishākhā)बृहस्पतिα, β, γ and ι Librae20LI00-03SC20
17अनुराधा (Anurādhā)शनिβ, δ and π Scorpionis03SC20-16SC40
18ज्येष्ठा (Jyeshtha)बुधα, σ, and τ Scorpionis16SC40-30SC00
19मूल (Mūla)केतुε, ζ, η, θ, ι, κ, λ, μ and ν Scorpionis00SG00-13SG20
20पूर्वाषाढा (Pūrva Ashādhā)शुक्रδ and ε Sagittarii13SG20-26SG40
21उत्तराषाढा (Uttara Ashādhā)रविζ and σ Sagittarii26SG40-10CP00
22श्रवण (Shravana)चन्द्रα, β and γ Aquilae10CP00-23CP20
23श्रविष्ठा (Shravishthā) or धनिष्ठामंगलα to δ Delphinus23CP20-06AQ40
2शतभिषा (Shatabhishaj)राहुγ Aquarii06AQ40-20AQ00
25पूर्वभाद्र्पद (Pūrva Bhādrapadā)बृहस्पतिα and β Pegasi20AQ00-03PI20
26उत्तरभाद्रपदा (Uttara Bhādrapadā)शनिγ Pegasi and α Andromedae03PI20-16PI40
27रेवती (Revatī)बुधζ Piscium16PI40-30PI00


चरण                नक्षत्र

1. चू , चे , चो , ला -    अश्विनी

2. ली , लू , ले , लो -     भरणी

3. अ , ई , उ , ए -      कृतिका

4. ओ , वा , वि , वू -    रोहिणी

5. वे , वो , का , की –   मृगशिरा

6. कू , घ , ड़ , छ -      आर्द्रा

7. के , को , हा , ही -   पुनर्वसु

8. हु , हे , हो , डा -     पुष्य

9. डी , डू , डे , डॊ -    अश्लेषा

10. मा , मी , मू , मे –    मघा

11. मो , टा , टी , टू -   पूर्वाफाल्गुनी

12. टे , टो , पा , पी -   उत्तरा फाल्गुनी

13. पू , ष , ण , ठ -      हस्त

14. पे , पो , रा , री -      चित्रा

15. रु , रे , रो , ता -       स्वाति

16. ती , तू , ते , तो -    विशाखा

17. ना , नी , नू , ने -     अनुराधा

18. नो , या , यी , यू -     ज्येष्ठा

19. ये , यो , भा , भी -      मूल

20. भू , ध , फ , ढ -    पूर्वाषाढ़ा

21. भे , भो , जा , जी -  उत्तराषाढा

22. जू , जे , जो , खा -   अभिजीत

23. खी , खू , खे , खो -   श्रवण

24. गा , गी , गू , गे -    धनिष्ठा

25. गो , सा , सी , सु -   शतभिषा

26. से , सो , दा , दी -   पूर्वाभाद्रपद

27. दू , थ , झ , ञ -     उत्तराभाद्रपद

28. दे , दो , चा , ची -    रेवती

 

ध्यान दे - किसी व्यक्ति का जन्म जिस नक्षत्र के जिस चरण में होता है ,  उसके नाम के प्रारंभ में उसी नक्षत्र का वही चरण अक्षर रखा जाता है । अर्थात उसी अक्षर से शुरू होने वाला नाम रखा जाता है ।

जैसे - किसी व्यक्ति का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में हुआ हो तो उसका नाम ‘गी’ अक्षर पर जैसे गिरधारी लाल रखा जाएगा ।

उदाहरण - धनिष्ठा नक्षत्र के चार चरण ।

1. गा , पहला चरण

2. गी , दूसरा चरण

3. गू , तीसरा चरण

4. गे , चौथा चरण

जन्म हुआ धनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में ‘गि’ तो नाम रखा गिरधारी लाल यह जातक जिसका जन्म हुआ है धनिष्ठा नक्षत्र का माना जायेगा |




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.