News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

एक साल बाद शुक्र के नक्षत्र में आएंगे मंगल, चमका देंगे इन लोगों का करियर, सैलरी हो जाएगी डबल

 

जब कोई एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इससे सभी लोगों के जीवन पर असर पड़ता है। हालांकि, हर किसी के लिए यह प्रभाव अलग-अलग होता है। किसी को इस गोचर से अच्‍छे परिणाम मिलते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astrologer Om Trivedi से बात करके   

ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर इनकी एक ही भाव या राशि में किसी अन्‍य ग्रह के साथ युति बनती है जिससे शुभ संयोग का निर्माण होता है। ग्रह राशि के अलावा नक्षत्र में भी गोचर करते हैं। मंगल इस समय कृतिका नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं और वे 27 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

मंगल के इस नक्षत्र में आने पर कुछ राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है और आज इस ब्‍लॉग में हम आपको उन्‍हीं राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astrologer Om Trivedi से बात करके    

इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल

मेष राशि

मेष राशि के स्‍वामी ग्रह मंगल हैं इसलिए इस ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को सबसे अधिक लाभ प्राप्‍त होगा। आपके व्‍यक्‍तित्‍व में निखार आएगा और आपको अपने कार्यों में भाग्‍य का साथ मिलेगा। इससे आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अब आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आपको अपने करियर में शानदार प्रगति मिलने के संकेत हैं। इससे आपका मन बहुत संतुष्‍ट और प्रसन्‍न महसूस करेगा। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। मंगल के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में इज़ाफा होगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी।

 


वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए भी मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना मंगलकारी साबित होगा। आपको अचानक धन लाभ होने के आसार हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। व्‍यापारियों को अपने क्षेत्र में बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। इस समय आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है।

यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस समय आपकी यह इच्‍छा पूरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर करियर के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। आपके रास्‍ते में कोई रुकावट या अड़चन नहीं आएगी।

 भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astrologer Om Trivedi से बात करके    

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को भी मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ होने की प्रबल संभावना है। व्‍यापारियों को अपने क्षेत्र में धन कमाने के कई अवसर प्राप्‍त होंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप अपनी आमदनी के स्रोत बढ़ाने पर भी ध्‍यान देंगे। इससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आप संतुष्‍ट महसूस करेंगे।

इस समय आपकी समाज के ऊंचे और प्रभावशाली लोगों से मिलना हो सकता है। ये लोग आगे चलकर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। आप अपने लिए प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। आपको अपनी किस्‍मत का साथ मिलेगा। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके लिए यात्रा पर जाने या घूमने-फिरने के योग बन रहे हैं।

 

 

ज्‍योतिष में रोहिणी नक्षत्र

रोहिणी नक्षत्र रथ का प्रतीक है जो जीवन में गति और प्रगति का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह नक्षत्र विकास और प्रचुरता से संबंधित है। रोहिणी नक्षत्र के स्‍वामी ग्रह चंद्रमा है जो भावनाओं और मन के कारक हैं। इस नक्षत्र में जन्‍म लेने वाले जातक बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं।

यह 27 नक्षत्रों में चौथे स्‍थान पर आता है। ऐसा माना जाता है कि यह नक्षत्र संपन्‍नता, शांति और मोक्ष प्राप्‍त करने की शक्‍ति प्रदान करता है। रोहिणी नक्षत्र के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं।

 भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा Astrologer Om Trivedi से बात करके    

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न. रोहिणी नक्षत्र में किसका जन्‍म हुआ था?

उत्तर. इस नक्षत्र में भगवान कृष्‍ण का जन्‍म हुआ था।

प्रश्‍न. मंगल ग्रह किसका कारक हैं?

उत्तर. मंगल साहस और पराक्रम के कारक हैं।

प्रश्‍न. मंगल को खुश करने के लिए क्‍या करें?

उत्तर. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।

प्रश्‍न. मंगल का रत्‍न कौन सा है?

उत्तर. मंगल का स्‍टोन मूंगा है।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.