News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहते हैं भगवान शिव, बड़े से बड़े संकट से करते हैं सुरक्षा!

 

भगवान शिव को सनातन धर्म में “देवों के देव महादेव” कहा जाता है जो अपने भक्तों को हर बड़ी विपदा या हर संकट से बचाते हैं। शिव जी अपने भक्तों से जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए इन्हें भोलेनाथ या भोलेबाबा भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर यह एक बार किसी से प्रसन्न हो जाएं, तो काल भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है और यह माह इनकी कृपा एवं मनचाहा वरदान प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ रहता है। लेकिन, राशि चक्र में ऐसी कुछ राशियां हैं जिन पर शिव जी मेहरबान रहते हैं। Omasttro  के इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो भगवान शंकर को अतिप्रिय हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इन राशियों पर। 

   

इन राशियों पर सदैव बना रहता है भगवान शिव का आशीर्वाद 

कर्क राशि 

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क पर महादेव का आशीर्वाद सदैव बना रहता है क्योंकि इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जिन्हें भोलेनाथ ने अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, कर्क राशि वालों की रक्षा भगवान शिव स्वयं हर विपत्ति और संकट से करते हैं। साथ ही, कभी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचने देते हैं। बता दें कि कर्क राशि के जातक बहुत ज्यादा संवेदनशील स्वभाव के होते हैं और ऐसे में, जब कोई इन्हें चोट पहुंचाता है, तो यह उसे कभी भूल नहीं पाते है।



तुला राशि 

राशि चक्र में सातवें स्थान पर आने वाली राशि तुला पर भगवान शिव सदा मेहरबान रहते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह प्रेम एवं ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों का झुकाव अध्यात्म के प्रति होता हैं और इसी वजह से इन लोगों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही, तुला राशि वाले एक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते है और यह अपने शौक एवं मौज-मस्ती पर पैसा खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इन जातकों को लग्जरी लाइफ जीना बेहद पसंद होता है।


मकर राशि 

मकर राशि उन भाग्यशाली राशियों में से एक है जिन पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती है। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि महाराज हैं जो कि महादेव के परम भक्त हैं और उन्हें अपना गुरु मानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को दंडाधिकारी का पद भगवान शिव के आशीर्वाद से ही मिला था इसलिए शिव जी मकर राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। बता दें कि इस राशि वाले जातक भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखते हैं और ऐसे में, अधिकांश क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं। अगर यह जातक किसी लक्ष्य के बारे में सोच लेते हैं, उसे पूरा करके ही रहते हैं।


कुंभ राशि 

शनि देव के आधिपत्य वाली दूसरी राशि कुंभ का नाम भी उन राशियों में शामिल है जिन पर शिव जी अपनी कृपा बनाए रखते हैं। कुंभ राशि भगवान शंकर को अति प्रिय हैं इसलिए वह इस राशि के जातकों को अकाल मृत्‍यु से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इनके जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती हैं। साथ ही, कुंभ राशि के जातक बेहद मेहनती और कर्मठ होते हैं। ऐसे में, यह लोग अपने जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी समस्या का सामना भी डटकर करते हैं।

इन राशियों के बारे में बताने के बाद हम आपको उन उपायों से रूबरू करवाएंगे जिन्हें अपनाकर आप शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं। 

 

इन सरल एवं अचूक उपायों से मिलेगी शिव जी की कृपा 

  • भगवान शिव की उपासना करते समय हरा, सफेद, आसमानी, पीला आदि रंगों के कपड़े धारण करें। 
  • महादेव की कृपा प्राप्ति के लिए शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 
  • भोलेबाबा को समर्पित दिनों सोमवार, मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत आदि पर शिवजी की पूजा-अर्चना करें और उनके लिए व्रत करें। 
  • भगवान शंकर की पूजा-अर्चना में उनकी प्रिय वस्तुओं जल, भांग, धतूरा, बेलपत्र, आदि चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1.  भगवान शिव को कौन सी राशि पसंद है?

उत्तर 1. शिव जी को कर्क, तुला, मकर सहित कुंभ राशि अति प्रिय है। 

प्रश्न 2. भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न कैसे करें?

उत्तर 2. भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें दूध, सफेद रंग के वस्त्र, दही, साबुत चावल, खीर आदि अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही, चंद्र देव का आशीर्वाद भी मिलता है।

प्रश्न 3. साल 2024 में सावन कब से शुरू है?

उत्तर 3. इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होगीा और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को हो जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.