News & Updates 

+91 83491-59668

Type Here to Get Search Results !

इन 5 उपायों से हो जाएंगे मालामाल

 

 इन 5 उपायों से हो जाएंगे मालामाल


आपके जीवन में आने वाली चुनौतियों को दूर करने में कारगर होते हैं। साल 2021 में यदि आप जीवन को एक सकारात्मक रास्ते पर ले जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए इस साल उपयोगी हो सकते हैं। यह पांच उपाय करने से आपको आर्थिक, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी। यूं तो कई उपायों के बारे में बताया गया है लेकिन जिन पांच उपायों के बारे में हम आज आपको बनाने जा रहे हैं वह बहुत फलदायी हैं। 



तांबे के लोटे को सिरहाने रखें

यह उपाय बहुत लाभदायक माना जाता है। इस उपाय को करने से जीवन में आ रही चुनौतियां दूर होने लगती हैं और सकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर वास करने लगती है। 

कैसे करें यह उपाय

प्रतिदिन सोते समय एक तांबे के लोटे में पानी भरें और उसको अपने सिरहाने रख दें। सुबह उठकर लोटे के जल को कीकर के वृक्ष में घर के बाहर डाल दें। यह उपाय लगातार 43 दिनों तक करने से आपको अच्छे फल प्राप्त होने लग जाएंगे। इस उपाय को 43 दिन से आगे भी जारी रखा जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह उपाय 43 दिनों तक लगातार किया जाना चाहिए। 

कन्याओं की सेवा करें और उन्हें भोजन करवाएं

वास्तु शास्त्र के इस उपाय के अनुसार, कन्याओं को भोजन करवाने से और उनकी सेवा करने से जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं। 

कैसे करें यह उपाय

यह उपाय उपयोगी है लेकिन याद रखें कि कन्याओं की उम्र 9 साल से कम होनी चाहिए। यह उपाय बुधवार के दिन करना शुभ माना जाता है। इस दिन कन्याओं को हरे वस्त्र या चुड़ियां दान करना भी शुभ होता है। इसके साथ ही यदि आप लगातार 21 शुक्रवार तक 5 कन्याओं को मिश्री और खीर प्रसाद के रूप में देते हैं तो उससे भी आपके जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं। 

नाक-कान छिदवाएं

भारत में नाक और कान छिदवाने की परंपरा बहुत पहले से रही है। ऐसा माना जाता है कि नाक या कान छिदवाने से व्यक्ति की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। वहीं कुछ जानकारों के अनुसार इससे व्यक्ति की चेतनता मजबूत होती है। लाल किताब में भी नाक-कान को छिदवाना बहुत शुभ माना जाता है। 


कैसे करें यह उपाय 

इस उपाय को करने से पहले आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए और यदि नाक-कान छिदवाना आपके लिए शुभ हो तो यह उपाय कर लेना चाहिए। इस उपाय को शुभ मुहुर्त में बुधवार के दिन करना चाहिए। कुंडली के अनुसार जो भी धातु आपके लिए फायदेमंद है उसके तार को 43 दिनों तक नाक या कान में डालना चाहिए। हालांकि लाल किताब के अनुसार कान में सोने का और नाक में चांदी का तार डालना शुभ माना जाता है। 

शनिवार के दिन करें छाया दान

शनि देव को प्रसन्न करने से आप जीवन की कई परेशानियों से झुटकारा पा सकते हैं। इसलिए  शनिवार के दिन छाया दान करना शुभ माना जाता है। 

कैसे करें यह उपाय

शनिवार के दिन किसी बर्तन में सरसों का तेल डालें और उसमें अपनी छाया देखें। इसके बाद सरसों के तेल का दान कर दें। यह उपाय 11 शनिवार तक करना चाहिए। इस उपाय के दौरान आपको शराब, मांस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही पराई स्त्री से भी किसी तरह का संबंध नहीं बनाना चाहिए। जब तक आप यह उपाय कर रहे हैं तब तक असत्य बोलने से भी बचें। इस उपाय को करने से बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। 

नारियल से जुड़ा  उपाय

वैदिक ज्योतिष के में भी नारियल को बहुत शुभ माना गया है। नारियल से जुड़े उपाय करके व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और पारिवारिक कलेश भी दूर होते हैं। 

कैसे करें उपाय 

लाल किताब के अनुसार यदि पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हैं तो परिवार के लोगों के सिर पर एक नारियल को 21 बार वार के उसे अग्नि में जला देना चाहिए। इससे पारिवारिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्तिगत परेशानियों को दूर करने के लिए यदि आप सोमवार के दिन किसी नदी में नारियल प्रवाहित करते हैं तो उससे भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। 

आर्थिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए यह उपाय भी हैं कारगर

यदि आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं हैं तो आपको अपने घर में चांदी का हाथी स्थापित करना चाहिए। चांदी के इस हाथी का वजन 150 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। इसे स्थापित करने से आर्थिक परेशानियों दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही आप धन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए चांदी का एक टुकड़ा अपने पास या जहां आप धन रखते हैं वहां रखें तो आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। इसके अलावा मानसिक रूप से

आपके जीवन में आने वाली चुनौतियों को दूर करने में कारगर होते हैं। साल 2021 में यदि आप जीवन को एक सकारात्मक रास्ते पर ले जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए इस साल उपयोगी हो सकते हैं। यह पांच उपाय करने से आपको आर्थिक, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी। लाल किताब में यूं तो कई उपायों के बारे में बताया गया है लेकिन जिन पांच उपायों के बारे में हम आज आपको बनाने जा रहे हैं वह बहुत फलदायी हैं। 


आर्थिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए यह उपाय भी हैं कारगर

दि आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं हैं तो आपको अपने घर में चांदी का हाथी स्थापित करना चाहिए। चांदी के इस हाथी का वजन 150 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। इसे स्थापित करने से आर्थिक परेशानियों दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही आप धन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए चांदी का एक टुकड़ा अपने पास या जहां आप धन रखते हैं वहां रखें तो आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। इसके अलावा मानसिक रूप से शांत रहने के लिए आपको अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इस उपाय को कम-से-कम 43 दिनों तक अवश्य करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.